बीसलपुर। गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बंगाली बाबा मंदिर से तहसील परिसर तक विशाल रैली निकालकर अपनी मांग को बुलंद किया।
रैली का नेतृत्व मुख्य अतिथि हनुमान नाथ जी ने किया। कार्यकर्ता हाथों में बैनर और नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि गौमाता को भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त है, इसलिए उसे राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाना चाहिए और इसके संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाए जाएं।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रवि सक्सेना, नगर अध्यक्ष अनुराग हिंदू, चिराग रस्तोगी, सत्यम रस्तोगी, शोभित अग्रवाल, सक्षम जोशी, उदित बाजपेई, शिवांश अवस्थी, राहुल ठाकुर, प्रियांशु जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
