बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर के अनुसार गांव निवासी शिवम पुत्र राजेंद्र अपने एक साथी के साथ मिलकर 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
पीड़ित ने पुलिस से बेटी की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
.jpg)