सुलतानपुरः गोसाईगंज पुलिस का गुडवर्क! चोरी की घटना का खुलासा, लकड़ी चोर गिरोह गिरफ्तार
April 20, 2026
गोसाईगंज/सुलतानपुर। जनपद के थाना गोसाईगंज पुलिस ने एक बडी कार्यवाही करते हुए हरियाली के दुश्मनो को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गोसाईगंज पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने खेत से पेड़ काटकर चोरी करने वाली घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की लकड़ी को बरामद और घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया । गौरतलब हो कि रविशंकर शुक्ला ने बीते दिन खेत से 24 अदद यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने के संबंध अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर ने बताया कि विवेचना अधिकारी उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा साक्ष्यों के संकलन और मुखबिर की सूचना पर कल शुभम यादव पुत्र सत्यनरायण (नि0 कटारी, थाना बीकापुर, अयोध्या) - उम्र 22 वर्ष, करन पुत्र शिवनाथ (नि0 कटारी, थाना बीकापुर, अयोध्या) - उम्र 18 वर्ष, रोशनलाल पुत्र मनोरम (नि0 किलहना, थाना बीकापुर, अयोध्या) - उम्र 19 वर्ष व आदित्य पटेल पुत्र राजबली पटेल (नि0 किलहना, थाना बीकापुर, अयोध्या) - उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर ने यह भी बताया कि अभियुक्तो के पास से लकड़ी सफेदा (यूकेलिप्टस) के कुल 43 बोटे (04 फिट के 25 बोटे एवं 03 फिट के 18 बोटे ) बरामद किए गये है।
