लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिंगवां थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासिनी मनोरमा का लड़का सौरभ (8) आठ दिन से गायब था। जिसकी रिपोर्ट मनोरमा द्वारा 12 अप्रैल को महिंगवां थाने में लिखाई गई थी, लेकिन आठ (8) दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़के का कोई सुराग नहीं लगा पाई। वहीं मनोरमा का कहना है कि दो युवक अखिलेश और कान्हा उनके लड़के को किसी काम के बहाने ले गए थे और 8 दिन के बाद भी लड़का घर नहीं लौटा,तब लड़के के गायब होने की रिपोर्ट महिंगवां थाने में दर्ज कराई गई थी, पर महिगवां पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते नाराज परिजनों व गांव वालों ने रविवार को कुम्हरावां चैराहे पर कुंम्हरावां बख्शी का तालाब मार्ग, कुंम्हरावां बाबागंज मार्ग इटौंजा कुर्सी मार्ग जाम कर दिया। वहीं मार्ग जाम होने के कारण नागरिकों व वाहनों को घंटों तक फंसे रहे और पुलिस द्वारा नाराज परिजनों को समझाने बुझाने के प्रयास कर मार्ग खुलवाया जा सका। महिंगवां थाना प्रभारी निरीक्षक राम कुमार गुप्ता का कहना है कि अखिलेश व कान्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही गायब हुए लड़के का पता लगा लिया जायेगा। वहीं परिजनों का आरोप है कि दोनों अभियुक्तों के साथ शामिल एक महिला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है।
लखनऊ जिले के महिंगवा थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव का युवक सौरभ काम के बहाने गया और चेन्नई में संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के पेलहटी निवासी अखिलेश पर गंभीर आरोप है कि परिजनों ने बताया साजिश के तहत ले जाया गया था वहीं “ट्रेन से गिरने” की कहानी पर उठे सवाल और परिवार ने सीधे-सीधे हत्या की आशंका जताई है, रविवार को कुंम्हरावां चैराहे पर सैकड़ों ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन कुर्सी रोड घंटों जाम और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वहीं एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन,समाजवादी कार्यकर्ता भी समर्थन में उतरे हैं। मौके पर कांग्रेस नेता ललन कुमार भी पहुंचे मौके पर और हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों को समझाने कोशिश की, वहीं बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं विधायक योगेश शुक्ला ने परिजनों और पुलिस टीम के चेन्नई जाने के लिए प्लेन टिकट व खर्च हेतु की आर्थिक सहायता की बात कही और बीकेटी विधानसभा विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि 2500 किलोमीटर दूर हुए दुखद घटना में शव लखनऊ लाना मेरी पहली प्राथमिकता है और चेन्नई पुलिस और रेलवे से समन्वय कर शव जल्द लाने की तैयारी, वहीं पुलिस ने कहा कि जांच जारी है , पुलिस टीम परिजनों के साथ चेन्नई रवाना, वहीं बीकेटी एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि घटना की सभी पहलुओं पर जांच कि जा रही है।
