लखनऊः महापौर सुषमा खर्कवाल के सम्मान में चिनहट की पूर्व पार्षद स्नेह लता राय ने थाने में दिया ज्ञापन
April 24, 2026
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल को लेकर महिलाओं में आक्रोश है जिसको लेकर चिनहट थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने चिनहट वार्ड प्रथम की पूर्व पार्षद स्नेह लता राय के नेतृत्व में अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे के साथ चिनहट कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सोपा गया। जिसमें यह बताया गया कि लखनऊ की महापौर के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महापौर की नेम प्लेट पर जूता, चप्पल मारने के साथ मुर्दाबाद के नारे को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। इसके विरोध में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी के साथ चिनहट थाने पर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र को ज्ञापन देते हुए घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। भाजपा में महिला मोर्चा की सदस्य एवं पूर्व पार्षद स्नेह लता राय ने बताया की इस घटनासे हम सभी पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं विशेष रूप से महिला कार्यकर्ता अत्यंत आहत एवं भयभीत हैं। यह घटना न केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि लखनऊ शहर की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने उपरोक्त घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग किया । उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की बात की साथ ही उन्होंने कहा कि दंड मिलने पर भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। मौके पर पार्षद अरूण कुमार राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय एवं भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं थाना परिसर में उपस्थित रहीं और सभी महिलाओं ने कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग किया।
