Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के पांच वाहन बरामद


आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित आशाराम बापू मार्ग से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी.के. सिंह ने बताया गिरफ्त में आये वाहन चोरों ने अपना परिचय मूल रूप से देवीगंज रामादेवी, थाना चकेरी कानपुर व किराये का मकान आसरा कालोनी हंसखेड़ा थाना पारा निवासी शैलेन्द्र पुत्र स्व. भगवानदास उर्फ भगवानदीन और दूसरे ने परिचय कन्हैया माधवपुर-द्वितीय, बेगरिया, थाना दुबग्गा लखनऊ निवासी नितेश कुमार शाह पुत्र प्रेमनाथ शाह के रूप में दिया है। पुलिस के अनुसार पकडे गए वाहन चोर नितेश की निशानदेही पर उसके किराए के कमरे के पास खड़े चोरी के कुल पांच वाहन दो ई-रिक्शा सहित तीन बाइक बरामद किया है। मुख्य आरोपी शैलेन्द्र के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी के कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। जो स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली से दो बार जेल जा चुका है। पूछताछ में शातिरों ने स्थानीय कृष्णानगर सहित मोहन रोड, हरदोई रोड और लालाबाग पुल क्षेत्र से अलग-अलग समय पर दो ई-रिक्शा सहित तीन बाइक चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के वाहन बरामदगी के आधार पर पकडे गए दोनों शातिरों को थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |