Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः दुकान लगाने के विवाद में दबंग ने सब्जी विक्रेता महिला को पीटा, केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में दो दिन पूर्व एक दबंग ने दुकान लगाने के विवाद में एक सब्जी विक्रेता महिला की जमकर पिटाई करने के साथ उसके कपड़े फाड धमकी दे फरार हो गया। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित सम्भर खेडा निवासी सुमन चैहान पत्नी राजू चैहान के अनुसार वह सब्जी की छोटी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बीते 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे गोविन्द पुत्र मेवालाल उसकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब वहां मौजूद ग्राहकों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उनसे उलझ मारपीट करने लगा, जिसमें पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जब वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी तो आरोपी उसका पीछा करते हुए रास्ते में पकड़ उसे सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई करने के साथ उसका कुर्ता फाड़ दिया और मोहल्ले के लोगों के सामने अभद्रता करते हुए दुकान न लगाने देने की धमकी दे फरार हो गया और फिर उसी रात करीब 2 बजे आरोपी गोविन्द उसके घर पहुंचा और बांस के डंडे से दरवाजा तोड़ जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। जिसके चलते उसने पुलिस कन्ट्रोल नम्बर पर शिकायत करने के साथ स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में आरोपित गोविन्द सहित उसकी बहन बेला सुमन के खिलाफ नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद रविवार को केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |