Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस का सहारा बनीं बेटियां, बांटी ठंडे पानी की बोतलें

•आर. के. एजुकेशनल ट्रस्ट की अनोखी पहल 
•बालिकाओं ने गर्मी में ट्रैफिक कर्मियों को पहुंचाई राहत
पुलिसकर्मियों को ठंडे पानी की बोतल बांटती छात्राएं 

मुरादाबाद (विधान केसरी)। आर. के. एजुकेशनल ट्रस्ट के बैनर तले रविवार को युवा बालिकाओं द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर औरा अग्रवाल, मैंनेसा रस्तोगी, वामना दुमिर, अनिका रस्तोगी, सानवी छाबरा एवं उनकी टीम ने भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ठंडे पानी की बोतलें एवं शीतल पेय वितरित किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में सड़क व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करना था। बालिकाओं ने अपने इस प्रयास के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि सार्वजनिक व्यवस्था में लगे कर्मठ और समर्पित कर्मचारियों के प्रति हर नागरिक को संवेदनशील एवं कृतज्ञ होना चाहिए।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे सहयोग उनके मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
आर. के. एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। उनका उद्देश्य समाज में सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।
यह पहल न केवल समाज को सकारात्मक संदेश देती है, बल्कि नई पीढ़ी को मानवता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से जोड़ने का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |