संग्रामपुर: स्वास्थ्य मेले में 68 मरीजों का हुआ इलाज
April 19, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में 68 मरीजों का इलाज किया गया उनकी जांच की गई मुफ्त दवा दी गई।मेले के प्रभारी डॉ संतोष सिंह सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में आयोजित किया गया। मेले मे कुल 68 मरीजों का इलाज हुआ जिसमें 28 मरीजों का लैब के तहत सुगर टाइफाइड की जांच की गई।इन्हीं में 05 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें दवा दी गई।मेले में डॉ अनीता गौड़, फार्मासिस्ट अरुण कुमार मिश्रा, लैब टेक्नीशियन काजल नायक, एएनएम भंवरी देवी आशा बहू मौजूद रहे।
