Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः 5 ओवरलोड वाहनों को पकड़कर किया आनलाइन चालान



कन्नौज। शासन की मंशानुरूप व जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार प्रभारी अधिकारी खनिजध्अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) देवेन्द्र सिंह ने बताया कि खनन विभाग द्वारा दिनांक-22.04.2026 के मध्य रात्रि से 23.04.2026 सुबह को उपजिलाधिकारी तिर्वा क्षेत्राधिकारी तिर्वा एवं खनन अधिकारी ने संयुक्त रूप से रात्रि भ्रमण मे प्रवर्तन के दौरान विसधन मकनपुर रोड स्थित सुर्सी चौकी के पास 05 मौरंग के ओवरलोड वाहनों को पकड़कर आनलाइन चालान किया गया जिसको मौके पर जमा कराया गया तथा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सौरिख कट पर 01 वाहन ओवरलोड गिट्टी का पकड़कर आनलाइन चालान किया गया।

इसी प्रकार बेला-तिर्वा मार्ग पर ग्राम अहेर के पास सुबह 6ः00 बजे उक्त टास्क फोर्स टीम द्वारा 07 वाहन मौरगं के अवैध परिवहन मे पकड़कर थानाध्यक्ष तिर्वा के अभिरक्षा मे सुपुर्द किया गया। जिला खान अधिकारी संदेश कुमार पटेल ने बताया कि उक्त कार्यवाही मे कुल जुर्माने की धनराशि लगभग रूपये-5,37,900ध्- अधिरोपित किया गया साथ ही बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष-2026-27 मे अब तक 47 वाहनों पर समन की कार्यवाही करते हुए लखभग 23 लाख रूपये का राजस्व वसूला गया।

अपर जिलाधिकारी ने आम जनमानस को सूचनार्थ के लिये बताया हैं कि अवैध खननध्परिवहन के जुर्माने की कार्यवाही से बचने के लिये उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर उपखनिज से संबंधित परिवहन प्रपत्र वाहन के साथ रखें जिससे संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान परिवहन प्रपत्र मांगे जाने पर वाहन स्वामियों द्वारा दिखाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |