Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिरयानी के बाद तरबूज खाया, पूरा परिवार खत्म; मुंबई में फूड पॉइजनिंग से 4 मौतें


महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार को फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया। मुंबई के पायधुनी इलाके में फूड पॉइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार ने बिरयानी के बाद तरबूज खाया था। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी बेटियां आयशा (16) और ज़ैनब (13) के रूप में हुई है

मौत से पहले परिवार के एक शख्स ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने एक साथ पहले बिरयानी खाई थी और उसके बाद तरबूज। भोजन के कुछ समय बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक-एक कर चारों की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |