Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के रोहिणी में भीषण आग, एक ही परिवार के 3 तीन लोगों की मौत


राजधानी दिल्ली के रोहिणी में बुधवार (15 अप्रैल) देर रात भयंकर की लगी है. झुग्गी में आग लगने के बाद वहां रहने वाले तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह आग की घटना रोहिणी के मांगे राम पार्क में देर रात करीब 1 बजकर 25 मिनट पर लगी है.

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को रात एक बजे मिली थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायरकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए. फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है. दिल्ली पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है.

फायर अधिकारी अजय शर्मा ने घटना पर कहा कि बुद्ध विहार में एक प्लॉट के अंदर तीन-चार झुग्गियां बनी हुई थीं. इसमें वह लोग कबाड़ का सामान इकट्ठा करते थे. इसी में आग लगने की घटना हुई है. उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. फायर ब्रिगेड की तरफ से आग बुझाने के लिए 6 गाड़ियां मंगवाई गई हैं.

उन्होंने बताया कि झुग्गियों में सिर्फ तीन लोग ही रहते थे. किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है. स्थिति को लेकर उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है. स्थिति पूरी तरह सामान्य है. घटना के बाद अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा.

इस दुखद घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है. घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. आग लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ तुरंत आग बुझाने के लिए प्रयास करने लगी.

कुछ लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी. घटना में कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं हैं. आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. पुलिस द्वारा तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |