Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: अमहट सब्जी मंडी में गेट नंबर 2 पर अवैध कब्जे और ट्रैफिक अवरोध का मुद्दा


सुल्तानपुर।  अमहट नवीन सब्जी मंडी (सुल्तानपुर) के गेट नंबर 2 से अंदर प्रवेश करते ही मुख्य रोड पर कुछ व्यापारियों द्वारा सब्जियां रोड के बीचों-बीच लगाकर बेचने की अवैध प्रथा जारी है। इससे मंडी में आने वाले किसानों, खरीदारों और वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। व्यापारी रोड पर सब्जियों के ढेर लगाकर बेचते हैं, जिससे वाहनों को घुमकर निकलना पड़ता है और कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। यदि यही सब्जियां रोड के किनारे निर्धारित जगह पर लगाई जाएं, तो आवाजाही सुचारू रहेगी और कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा, कुछ चार पहिया वाहन ( ट्रक पिक अप आदि) मंडी के नियमों की अनदेखी करते हुए किनारे न खड़ा करके किसी की दुकान या जगह के सामने इधर-उधर खड़ी कर देते हैं। मंडी समिति के नियमों के अनुसार सब्जियां केवल निर्धारित किनारों पर ही लगाई जानी चाहिए और वाहनों को पार्किंग के उचित स्थान पर ही खड़ा करना चाहिए, ताकि आम जनता और व्यापारियों को कोई असुविधा न हो। स्थानीय लोग और नियमित आने वाले किसान इस समस्या से काफी परेशान हैं। उन्होंने मंडी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि गेट नंबर 2 पर सख्ती बरती जाए, अवैध कब्जा हटाया जाए और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |