Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य मेला! 28 अप्रैल से 3 मई तक होगा आयोजन


अमेठी। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी में श्रमिकों और आमजन के लिए विशेष “श्रमिक स्वास्थ्य एवं आरोग्य मेला” आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि यह मेला 28 अप्रैल 2026 से 3 मई 2026 तक जनपद के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मेले में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच, नेत्र परीक्षण, त्वचा रोगों की स्क्रीनिंग, टीबी जांच एवं उपचार, बच्चों का टीकाकरण सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे और लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा 14 वर्ष की किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण, मुंह, गर्भाशय और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग एवं परामर्श तथा स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेले का आयोजन एसएलएमजी बिवरेज प्राइवेट लिमिटेड त्रिसुंडी भादर, अडानी सीमेंट टिकरिया गौरीगंज, कनौडिया प्राइवेट लिमिटेड, बीएचईएल जगदीशपुर, एचएएल कोरवा, इण्डोरामा जनसेवा ट्रस्ट जगदीशपुर, राजेश मसाला उद्योग अमेठी तथा सीटीईडी जगदीशपुर में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी श्रमिकों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |