Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इजरायल और अमेरिका ने ईरान के बिजली संयत्र और बुशहर परमाणु केंद्र पर किया बड़ा हमला, 1 सुरक्षाकर्मी की मौत


ईरान से जंग में बीते 24 घंटे में ऐतिहासिक नुकसान उठाने के बाद अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के बिजली संयंत्र और बुशहर परमाणु केंद्र पर बहुत घातक हमला किया है। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। ईरान के बुशहर संयंत्र पर यह इजरायल और अमेरिका का चौथा बड़ा हमला था, जो न्यूक्लियर प्लांट की 'परिधि बाड़ के पास' किया गया। हालांकि ईरान की आईआरएनए न्यूज एजेंसी के अनुसार हमले के बावजूद 'संयंत्र का संचालन अप्रभावित जारी है।'

माना जा रहा है कि ईरान को यह उसके उस घातक हमले का इजरायल और अमेरिका द्वारा दिया गया जवाब था, जिसमें उसने अमेरिका के कई फाइटर जेट, एयरक्राफ्ट कैरियर और अटैक हेलीकॉप्टर समेत, एमक्यू-9 ड्रोन व क्रूज मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया था। ईरान के दावे के अनुसार उसके हमले में बीते 24 घंटे में अमेरिका को अब तक की जंग में सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ईरान ने अमेरिकी युद्धक विमानों पर यह हमला तब किया, जब ट्रंप ने 2 दिन पहले दावा किया था कि तेहरान की मिसाइल दागने और एयर डिफेंस करने की क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है।

ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए हालिया हमले पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा निगरानी एजेंसी (आईएईए) ने गहरी चिंता जताई है। आईएईए ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा बुशहर परमाणु केंद्र पर किए गए 1 व्यक्ति की मौत हुई

विस्फोटक तरंगों और टुकड़ों से संयंत्र पर स्थित इमारत क्षतिग्रस्त हुई है। 'परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थलों पर कभी हमला नहीं होना चाहिए।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |