Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान! 16203 परिवारों को किया जागरूक


संग्रामपुर/अमेठी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के माध्यम से घर -घर जाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया दिमागी बुखार,और टीबी जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि बीते 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया।इस अभियान को सफल बनाने के 85 स्वास्थ्य टीम 11 से 30 अप्रैल तक 16203 घरों में जाकर दस्तक दी।और उस घर में रहने वाले परिवार को विशेष संचारी रोगों के लक्षण व उपाय की जानकारी दी साथ ही हीटवेव से बचाव के लिए ओआरएस पाऊच भी दिया। उन्होंने बताया कि घर में रखे जलपात्रों के रख-रखाव तालाब में गोला फेंक जगह - जगह एंटी लार्वा छिड़काव के लिए वितरण सुअर पालन किसानों को दवा आदि देकर क्षेत्र को मच्छर बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।इस अभियान के क्रियान्वयन में सबसे बड़ा सहयोग अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह का रहा उनके द्वारा गूंजी पुर गांव में अभियान के तहत दस्तक देकर जागरूक किया गया।इस अभियान में आशा-आंगनबाड़ी- बीसीपीएम तीर्थराज यादव - बीपीएम शम्भू नाथ पाण्डेय ए आर ओ संतोष यादव की भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |