Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: अध्यापक जाते है शौचालय, बाल्टी भरकर बच्चे देते है पानी


संग्रामपुर/अमेठी। स्कूल के शिक्षक विद्यार्थी से शौचालय के लिए बाल्टी से पानी मंगवाते हैं। मामला संग्रामपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पूरे खौंसी का है। मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर के निरीक्षण की पोल खुल रही है खंड शिक्षा कार्यालय से जानकारी ली जाती है कि साहब कहां है तो एक ही जबाब रहता है कि स्कूल निरीक्षण में निकले हैं प्रतिदिन साहब के द्वारा निरीक्षण करने के उपरांत विद्यालय में बच्चे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे विद्यालय परिसर से बाहर जाकर कक्षा 4 का छात्र एक बाल्टी पानी लेकर आता है और शौचालय में पानी डालकर बाहर चला आया है। जानकारी ली गई तो बताया गया कि पानी की व्यवस्था इस विद्यालय में नहीं है इसलिए बाहर से बाल्टी से पानी लाकर छात्र गुरु सेवा करते हैं। विद्यालय में दो शौचालय है नल लगा हुआ है लेकिन खराब पड़ा है।बाल्टी से पानी बाहर से लाना पड़ता है।बाहर से पानी लाने के बाद शौचालय का उपयोग किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |