Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: लापता महिला का महीनों बाद भी सुराग नहीं, विवेचना अधिकारी पर गंभीर आरोप


जायस/अमेठी। क्षेत्र में एक महिला के गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पति मासूम बच्चों को साथ लेकर कई महीनों से हल्का दरोगा के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन अब तक महिला का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि संबंधित विवेचना अधिकारी, हल्का दरोगा मिश्रा जी द्वारा मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि विपक्षी पक्ष पर मेहरबानी दिखाई जा रही है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आ रहे हैं। पीड़ित पति के अनुसार, कई बार संपर्क और गुहार लगाने के बावजूद जांच में तेजी नहीं आई। हैरानी की बात यह भी है कि महिला से बातचीत होने की जानकारी के बावजूद उसकी लोकेशन और स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित ने  इस मामले को लेकर आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द महिला को बरामद करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |