Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः डीएम ने जारी की अंतिम वोटर लिस्ट, राजनीतिक दलों को सौंपी प्रतियां 10 से 16 अप्रैल तक निःशुल्क अवलोकन


बलिया। जनपद में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही प्रशासन ने पारदर्शिता की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें वोटर लिस्ट की प्रतियां सौंपीं और आम जनता के लिए निःशुल्क अवलोकन की व्यवस्था सुनिश्चित की।

जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कैम्प कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (ैप्त्) के तहत तैयार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 357-बेल्थरारोड (अजा), 358-रसड़ा, 359-सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह और 363-बैरिया की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है।

यह सूची 10 से 16 अप्रैल 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालयों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं सभी मतदान केंद्रों पर निःशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

पुनरीक्षण से पूर्व 20,54,620 मतदाता थे, जिसमें 1,38,589 नए नाम जोड़े गए और 24,390 नाम हटाए गए। अंतिम सूची में कुल 21,68,819 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 12,06,739 पुरुष, 9,62,008 महिला एवं 72 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां भी सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में अपनी प्रविष्टि का सत्यापन अवश्य करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |