Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सरसवां में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 3 करोड़ की सरकारी भूमि मुक्त


लखनऊ। नगर निगम द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम सरसवां, तहसील सरोजनी नगर में बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहर और आसपास की शासकीय भूमियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा रहा है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार ग्राम सरसवां की गाटा संख्या 739, जिसका क्षेत्रफल 0.159 हेक्टेयर है, राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अस्थायी बाउंड्रीवाल बनाकर तथा प्लॉटिंगध्निर्माण का प्रयास किया जा रहा था, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्तध्प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रामेश्वर प्रसाद एवं तहसीलदार अरविन्द पाण्डेय द्वारा गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार तेजस्वी प्रकाश ने किया, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया।

इस अभियान के तहत कुल 0.159 हेक्टेयर बेशकीमती शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |