Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अग्निकांड पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे जि0पं0 अध्यक्ष, बांटी राहत सामग्री


अमेठी। अमेठी जिले के मोचवा गांव में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित दलित परिवारों की मदद के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश मसाला स्वयं गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। गांव पहुंचकर राजेश मसाला ने पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बताया कि आग लगने से उनके घर, अनाज, कपड़े और दैनिक उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। हालात का आकलन करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर ही राहत सामग्री वितरित कराई। पीड़ित परिवारों को आटा, चावल, दाल, मसाला सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री से युक्त राशन किट प्रदान की गई, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके। राहत सामग्री पाकर पीड़ितों ने आभार जताया। इस अवसर पर राजेश मसाला ने कहा कि, “दुःख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। हर संभव आर्थिक और सामाजिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।” उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर भी प्रभावित परिवारों को सहायता दिलाने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही सभी पीड़ित परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित जीवन फिर से शुरू कर सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |