संग्रामपुर: विद्यालयों में चलाया गया सफाई अभियान
April 30, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर की खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह के निर्देशन में सभी परिषदीय विद्यालयों में सफाई टोली टीम बनाकर भेज कर सफाई कराया जा रहा है।टोली द्वारा आज गुरूवार संग्रामपुर क्षेत्र के मड़ौली - बदलापुर -धोए - बड़गांव - मल्लूपुर - सहजीपुर - मिश्रौली माफी- मधुपुर खदरी ग्राम पंचायत के परिषदीय विद्यालयों में साफ -सफाई की गई।खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि साफ सफाई अभियान लगातार नियमित चलता रहेगा जिससे क्षेत्र गंदगी मुक्त हो और साफ सुथरा बना रहे।
