बीसलपुरः बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में माध्यमिक और जूनियर वर्ग की छात्राओं को सम्मान
March 20, 2026
बीसलपुर। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में माध्यमिक और जूनियर वर्ग की टॉपर्स छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधिका राधा अग्रवाल, सह प्रबंधक धनंजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र की डॉक्टर ललिता रस्तोगी और प्रधानाचार्य अर्चना चैहान ने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। माध्यमिक वर्ग में अंशिका सिंह ने 93.82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में आस्था गंगवार ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, प्रांतीय स्तर प्रतियोगिता सरस्वती प्रतिभा खोज में अंशिका गंगवार ने प्रांत में तृतीय स्थान प्राप्त किया और 5100 रुपए का पुरस्कार भी प्राप्त किया।
.jpg)