बीसलपुरः रामपुरा रना गांव में बीमारियों की बढ़ती रफ्तार, स्वास्थ्य शिविर की मांग
March 20, 2026
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुरा रना में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। कई लोगों में बुखार और संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं।ग्रामीणों की शिकायत पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सिंह चैहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शर्मा को पत्र भेजकर गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की जांच कर उचित इलाज किया जाए और बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके।
.jpg)