Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बिजली बिलिंग कार्यालय पर अवर अभियंता संग मारपीट, मुकदमा दर्ज


लखनऊ। आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित विद्युत बिलिंग कार्यालय में बुधवार को बिजली बिल को लेकर विवाद एक उपभोक्ता ने अवर अभियंता के साथ गाली गलौच मारपीट कर दी। वही पीड़ित  अवर अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से ग्राम सहतवार, जनपद बलिया निवासी अमरेश सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह अमौसी जोन के अंतर्गत कृष्णा नगर स्थित विद्युत बिलिंग कार्यालय में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, बुधवार को वह अपने सहकर्मी शशि कुमार (अवर अभियंता बिलिंग) और राम बहादुर राम के साथ कार्यालय में मौजूद थे तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान शाम करीब 4रू35 बजे तरौना, मलिहाबाद निवासी अयुब अहमद पुत्र स्व. याकूब कार्यालय पहुंचा और बिजली बिल को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अमरेश सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है। पीड़ित अवर अभियंता अमरेश सिंह का कहना है कि इस घटना से न केवल उनके साथ अभद्रता हुई, बल्कि सरकारी कार्य भी बाधित हुआ। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत कृष्णा नगर कोतवाली में दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अयुब अहमद के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |