Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने युवक पर लोहे की राड से प्रहार कर किया लहुलुहान, मुकदमा दर्ज


लखनऊ। आलमबाग आशियाना थाना इलाके मे बीते पांच दिन पूर्व पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने एक युवक के सिर पर लोहे की राड से प्रहार कर लहुलुहान कर दिया। वही पीडित के भाई की नामजद शिकायत पर पुलिस ने गुरूवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित किला मोहम्मदी नगर निवासी अरविन्द राजपूत पुत्र गोविन्द प्रसाद ने बताया बीते 20 मार्च की रात्रि लगभग 8.30 बजे उसका भाई मनीष काम पर से आ रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सतीश पुत्र राम गोपाल किला मोहम्मदी नगर निवासी ने रास्ते मे अपने घर के सामने उसके के भाई के सिर पर पीछे से लोहे की राड से प्रहार कर लहुलुहान कर दिया। शोर शराबा सुन परिवार के लोगों ने पहुंच उसके भाई मनीष को बचा पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर जानकारी दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके भाई को बेहोशी को हालत मे इलाज के लिये नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहाँ से भाई का उपचार कराने के बाद उसने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित के भाई की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |