Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान सफल! कूटरचित दस्तावेज से विदेश भेजने वाला गिरफ्तार


तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त इजहार उर्फ मुंशीर (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इजहार उर्फ मुंशीर ने पांच अलग-अलग व्यक्तियों से कुल 3,90,000 रुपये लिए थे। उसने अल हमीदी पेट्रोलियम कंपनी, दुबई के नाम पर सुनील और राजू नामक व्यक्तियों के लिए कूटरचित जॉइनिंग लेटर भी बनवाए थे। आरोपी ने अपने आधार कार्ड में भी हेरफेर किया थाय उसने रस्तामऊ के पते वाले आधार कार्ड को बदलकर सराय मनौली, बीकापुर, अयोध्या के पते पर नया आधार कार्ड बनवाया और उसी के आधार पर पासपोर्ट भी प्राप्त किया। इस मामले में आरोपी के भाई खुर्शीद खान ने 18 मार्च को मोहनगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। खुर्शीद ने बताया कि इजहार के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वह लोगों से विदेश भेजने के नाम पर पैसे ऐंठता है। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो इजहार ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। खुर्शीद ने अपने भाई को पैसे लौटाने के लिए कहा तो उसे भी धमकी मिली। मोहनगंज पुलिस ने अभियुक्त इजहार उर्फ मुंशीर को मुअसं 68/26 की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |