Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव संपन्न, भारतीय नववर्ष की महत्ता पर हुआ प्रकाश


अमेठी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमेठी नगर द्वारा रामलीला मैदान, अंतू रोड, ककवा ओवरब्रिज के नीचे वर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।उत्सव के अवसर पर भारतीय नववर्ष के महत्व, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा केवल नववर्ष का आरंभ नहीं, बल्कि नवचेतना, नव संकल्प और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा का पर्व है।कार्यक्रम में श्री प्रकाश विभाग प्रचारक, रणजीत सिंह संघचालक, गिरिजेश धनकर, अम्बिका पांडेय, राघवेंद्र सिंह, भाजपा अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला एवं शरद शुक्ला, जिला पाचलक पवन जी,शुभम मिश्रा नगर संपर्क प्रमुख ,राजीव तिवारी भादर सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज में एकता, संगठन और सेवा भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।वक्ताओं ने कहा कि गुड़ी पड़वा और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय परंपरा, संस्कृति और नवआरंभ के प्रतीक हैं। यह तिथि केवल परंपरागत ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक, ऐतिहासिक और व्यावहारिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन, राष्ट्र समर्पण और संगठन निर्माण पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आज भी स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा और संगठन विस्तार की प्रेरणा देता ळें कार्यक्रम में संघ की परंपराओं, संगठन पद्धति, शाखा व्यवस्था और समाज जीवन में संघ की भूमिका पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत रहा। अंत में भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |