Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: रिश्तेदारी विवाद पर मारपीट, तीन पर केस दर्ज


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज थानाक्षेत्र के शहमाऊ गांव में रिश्तेदारी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आलोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलोक कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि 17 मार्च को गांव निवासी अंकित उनके घर आया और गाली-गलौज की। इस घटना के विरोध में 18 मार्च की रात जब आलोक अंकित के घर गए, तो अंकित, दीपक और अंकित की मां ने उनके साथ अभद्रता की।आरोप है कि तीनों ने मिलकर आलोक के साथ लाठी-डंडों और ईंट-गुम्मों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।मोहनगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अंकित, दीपक और अंकित की मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |