Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरस: नन्हें वैज्ञानिकों की सोच ने जीता कलेक्ट्रेट का दिल, डीएम ने यूनिफॉर्म देकर थपथपाई पीठ


हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज हाथरस का कलेक्ट्रेट सभागार विकास की जीवंत गाथा का गवाह बना। जनसामान्य को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराने के लिए आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के नन्हें नवाचारियों ने अपनी मेधा से सबको चकित कर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, लेकिन मुख्य आकर्षण का केंद्र बेसिक शिक्षा विभाग का स्टॉल रहा। यहाँ परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को बड़े ही सरल और प्रभावी मॉडलों के जरिए पेश किया।नवाचार की इस प्रदर्शनी में दो चेहरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरींमहिला सुरक्षा का कवचरू उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी खुर्द (सिकंदरा राव) की कक्षा 7 की छात्रा अनामिका ने श्ॅवउमद ैंमिजलश् विषय पर एक बेहद जरूरी मॉडल पेश किया, जो आज के समय की बड़ी जरूरत है।’ भविष्य की ऊजार्रू वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय शास्त्री के कक्षा 8 के छात्र मनीष ने श्ळमवजीमतउंस म्दमतहलश् (भू-तापीय ऊर्जा) पर आधारित मॉडल दिखाकर यह साबित किया कि गांव के स्कूलों में भी भविष्य के वैज्ञानिक तैयार हो रहे हैं।

इन बच्चों की वैज्ञानिक दृष्टि और आत्मविश्वास से जिलाधिकारी अतुल वत्स इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तत्काल दोनों विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पूर्ण यूनिफॉर्म भेंट की। डीएम ने कहा कि इन बच्चों की आँखों में भविष्य के भारत का सपना दिखाई देता है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडे, मुख्य विकास अधिकारी (ब्क्व्) और जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। अतिथियों ने सरकार के 9 वर्षों के सफर को प्रदेश के उत्थान का स्वर्णिम काल बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |