Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बिजली कनेक्शन के नाम पर ठगी! बिना मीटर थमाया 769 रुपये का बिल, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार


प्रतापगढ़ । जिले में बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मंगरौरा ब्लाक के ग्राम परसुपुर पोस्ट कटारी की रहने वाली मंजू पत्नी अजय कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सौभाग्य योजना के तहत उनके घर बिजली कनेक्शन लगाने के नाम पर उनसे 1500 रुपये वसूले गए।

पीड़िता के अनुसार, गांव के कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों और बिजली विभाग के कर्मियों ने कनेक्शन के नाम पर पैसे तो ले लिए, लेकिन न तो उन्हें कोई रसीद दी गई और न ही घर पर मीटर या केबल लगाया गया। इसके बावजूद उनके मोबाइल पर 769 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया, जिससे वह परेशान हो गईं।

मंजू का कहना है कि जब उन्होंने बिजली विभाग के पावर हाउस जाकर शिकायत की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना कनेक्शन और मीटर के ही बिल थमा दिया गया, जो पूरी तरह गलत है।

पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें सही तरीके से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अवैध रूप से वसूली गई धनराशि वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |