Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा! सीडीओ का चला हंटर, कई अधिकारियों पर गिरी गाज


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह द्वारा माह फरवरी 2026 के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में जनपद की विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। डीएम एवं सीडीओ के निर्देशानुसार कम प्रगति प्राप्त करने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माह मार्च 2026 का वेतन अवरुद्ध किया गया है, जिससे विभागीय कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए उनसे तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्रवीण शुक्ला (उपयुक्त स्वरोजगार), ऐश्वर्य यादव (परियोजना निदेशक क्त्क्।), मनोज त्यागी (जिला पंचायत राज अधिकारी), संतोष कुमार श्रीवास्तव (जिला कार्यक्रम अधिकारी), शैलेंद्र कुमार (अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड), अभय कुमार सुमन (उपयुक्त उद्योग), संदीप कुमार (अधिशासी अभियंता ), पी.के. सिंह (अधिशासी अभियंता), सतेंद्र विशेन सिंह (परियोजना प्रबंधक ), मनोज कुमार शर्मा (अधिशासी अभियंता), मनोज कुमार (अधिशासी अभियंता आवास विकास), हरिओम श्रीवास्तव (अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग),  जगपाल वर्मा (अधीक्षण अभियंता) एवं उमेश कुमार (अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-2) शामिल हैं। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि जनपद में संचालित सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम एवं सीडीओ ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यों में सुधार लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में और कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि जनपद की रैंकिंग में सुधार तथा आमजन को योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सतत अनुश्रवण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |