Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई


देश भर में आज ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए देश भर की मस्जिदों में लोग पहुंचे और एकजुटता एवं अकीदत की भावना के साथ त्योहार मनाया। ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बधाई दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी। ईद के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। ईद पर सुबह-सुबह नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। आइये जानते हैं कि ईद के अवसर पर विभिन्न नेताओं ने देशवासियों को किस तरह से बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा, "ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शनिवार को लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए चारों ओर भाईचारा एवं दयालुता बढ़ने की आशा जताई। देश में शनिवार को ईद मनाई जा रही है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं। यह दिन चारों ओर भाईचारे एवं दयालुता को और बढ़ाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!''

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |