Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

केरल के 11 और असम के 2 उम्मीदवारों की BJP ने की घोषणा


Kerala और असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में BJP ने केरल की 11 और असम की 2 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है, जिससे चुनावी माहौल और गरम हो गया है। पार्टी की तरफ से रिलीज की गई लिस्ट दर्शाती है कि BJP ने केरल में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर प्रत्याशियों का चुनाव किया है। अलग-अलग इलाकों और सामाजिक वर्गों का ख्याल रखते हुए कैंडिडेट्स को मौका दिया गया है।

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से जारी इस सूची में पीरूमेड सीट से वी. रथीश, मावेलिक्करा (एससी) से अजिमोन और पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वाकथनम को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, अडूर (एससी) से पंडालम प्रतापन, चिरायिनकीझु (एससी) से बी.एस. अनूप, तिरुवनंतपुरम से करमना जयन, चवरा से के.आर. राजेश, चडायमंगलम से आर.एस. अरुण राज, अरुविक्कारा से विवेक गोपन, नेय्यट्टिनकारा से एस. राजशेखरन नायर और कोवलम से टी.एन. सुरेश को टिकट दिया गया है।

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भी BJP ने 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने दलगांव से कृष्णा साहा, सिसिबरगांव के जीवन गोगोई को उम्मीदवार बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन दोनों नामों को मंजूरी दी है।

बता दें कि केरल और असम में एक चरण में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। दोनों राज्यों में 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे और इसका परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |