बीसलपुर। ग्राम मचवा खेड़ा स्थित वृद्धाश्रम में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चैथे दिन योग प्रशिक्षकों ने बुजुर्गों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। योग प्रशिक्षक डॉ. पार्थ त्रिपाठी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से अनिद्रा, गठिया, घुटनों का दर्द और आंखों की कमजोरी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। उन्होंने संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।
प्रशिक्षक सतीश शर्मा ने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और अन्य योगासन का अभ्यास कराया। इस दौरान योग करते समय सावधानियों की जानकारी भी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
.jpg)