अमेठी: बीजेपी ने ज्ञानेंद्र भार्गव को बनाया नामित सभासद! अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ-ज्ञानेंद्र भार्गव
March 18, 2026
अमेठी । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अमेठी जिले के गंगागंज अमेठी निवासी ज्ञानेंद्र भार्गव को नामित सभासद नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। शहर के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। ज्ञानेंद्र भार्गव ने इससे पहले युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष से सफर की शुरुआत की जिला कार्यसमिति भाजपा भी रह चुके हैं अभी जिला प्रतिनिधि भाजपा के पद पर कार्यरत थे। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर श्री भार्गव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों तक सभी सरकारी योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचें, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के देश व प्रदेश नेतृत्व, पूर्व केंद्रीय मंत्री अमेठी जनपद की दीदी स्मृति ईरानी और जिला अध्यक्ष अमेठी सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ज्ञानेंद्र भार्गव ने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला अर्पित शंकर शुक्ला, शुभम मिश्रा आदि सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बधाई दी।
