Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जहानाबाद पुलिस का खुलासा! सेवानिवृत्त शिक्षक से लूट का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार! संगठित गिरोह बनाकर वारदात को देते थे अंजाम,अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


पीलीभीत। जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने सफल अनावरण किया उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2026 को लगभग सुबह 11 बजे थाना जहानाबाद क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक को चार अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी बातों में फंसाकर कार में बैठा लिया। इसके बाद बदमाशों ने शिक्षक से करीब 23 हजार रुपये लूट लिए और उन्हें रास्ते में उतारकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके चलते पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। 19 मार्च  को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान व्यापार मंडल तिराहे से जहानाबाद और जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे फाटक से पहले  एक संदिग्ध ग्बमदज कार को रोका। कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने 9 मार्च को हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान  धर्मेंद्र पुत्र राम भरोसे अहरौली जनपद कुशीनगर और मेइनुद्दीन पुत्र मकसूद निवासी अहरौली जनपद कुशीनगर  क्षेत्र के रहने वाले व्यक्तियों के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्बमदज कार, कुछ नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और पहले भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हैं।आरोपी सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को रोककर उन्हें बातों में उलझा लेते थे, जिससे पीड़ित का ध्यान भटक जाता था। इसी दौरान गिरोह के अन्य सदस्य लूट जैसी वारदात को अंजाम दे देते थे। वारदात के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो जाते थे, जिससे उनकी पहचान और गिरफ्तारी मुश्किल हो जाती थी।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इसके साथ ही पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |