तिलोई: मौत का सौदागर गिरफ्तार, स्मैक बरामद
March 18, 2026
तिलोई/अमेठी। अमेठी जिले की मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने एक नशा कारोबारी की गिरफ्तारी करते हुए उसके कब्जे से चैहत्तर ग्राम स्मैक बरामद किया है। गिरफ्तार नशा कारोबारी की पहचान मेराज अहमद पुत्र रियाज अहमद(39 वर्ष )निवासी ग्राम भेलाईकला मोहनगंज अमेठी के रूप में हुई है।नशा कारोबारी के विरुद्ध अमेठी और रायबरेली जनपद के थानों मे एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य तकरीबन एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
