लखनऊ। आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे चोरों ने बीते दस दिन पूर्व एक बंद मकान का ताला तोड़ नकदी सहित जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दे फरार हो गए। कृष्णानगर कोतवाली इलाके स्थित बजरंग नगर निवासी अभय आनन्द पुत्र स्व आनंद प्रकाश के अनुसार वह बीते 5 मार्च की रात्रि ट्रेन द्वारा लखनऊ से दिल्ली अपनी भांजी की शादी में सम्मिलित होने जाने के दौरान घर में कार्य करने वाली नौकरानी आरती को पौधों में पानी डालने को कह कर गए थे लेकिन उस बीच 7 मार्च को शाम 5 बजे जब नौकरानी उनके घर में पानी डालने आयी, तब उसने घर का ताला टूटा हुआ देख फोन पर उन्हें जानकारी दी। जिसपर उन्होंने फोन पर अपने साले गौरव श्रीवास्तव को तथा कालोनी निवासियों को सूचित किया। जिसके पश्चात साले ने उनके घर पहुँच कन्ट्रोल नम्बर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वही पीडित का कहना था जिसके पश्चात 11 मार्च को परिवार के साथ लखनऊ पहंच घर के सामान का आकलन कर पुलिस से लिखित शिकायत की है। पीडित के अनुसार चोरों ने उनके घर का ताला तोड़
चाँदी की 3 पूरानी पायल, 4 चाँदी की बिछिया सहित 10 तथा 20 रुपये की एक एक गड्डी चोरी कर फरार हो गए। पीडित की माने तो उनके घर से चोरी गए सभी सामान का अनुमानित मूल्य लगभग 23 रूपये बताया है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर चोरी की धारा मे केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)