Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः चलती ऑटो में महिला की चेन चोरी, मुकदमा दर्ज


लखनऊ। आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली मे बीते तीन दिन पूर्व चलती आटो मे एक महिला के गले मे चेन चोरी हो गई। वही पीडित महिला के पति ने ऑटो मे बैठी तीन महिलाओं पर उसकी पत्नी के गले से चेन चोरी का आरोप लगा स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है।  सरोजनीनगर के चिल्लावा निवासी रामचन्द्र ने बताया वह बीते 16 मार्च को वह अपनी बीमार पत्नी कमला देवी को दवा दिलाने के लिए दुबग्गा गए थे और वापसी के दौरान वह कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित  बाराविरवा से घर जाने के लिये ऑटो में बैठे। आरोप है कि उक्त आटो मे सवार तीन महिलाओं ने मौका पाकर पुरानी चुंगी के पास उनकी पत्नी के गले से करीब डेढ़ तोले की चेन चोरी कर ली और उतरकर फरार हो गईं। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय कृष्णानगर कोतवाली मे पुलिस से शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया पीडिता के पति की शिकायत पर चोरी की धारा मे मुकदमा दर्ज कर आटो सवार टप्पेबाज महिलाओ की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |