लखनऊ। आलमबाग, आशियाना थाना इलाके मे रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके साथी पर मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित
सेक्टर-जी एलडीए कॉलोनी निवासी वैभव आनंद ने बताया उसकी पत्नी पिछले कई महीनों से उसके बच्चे और घर का कीमती सामान व गहने लेकर अलग रह रही है। उसने कई बार पत्नी और बच्चे को वापस लाने का प्रयास करने के साथ उसने दो बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी की। जहाँ एक बार सुलह-समझौता भी हुआ था, जिसमें यह तय हुआ था कि वह अपने बच्चे से नियमित रूप से मिल सकेगा। आरोप है कि उसकी पत्नी का साथी नीरज कुमार अरुण, सेक्टर-डी राजीव नगर कल्याणपुर लखनऊ निवासी लगातार उनके वैवाहिक जीवन में दखल दे रहा है। जबकि उसकी पत्नी का मित्र नीरज खुद भी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। जब भी वह अपने बच्चे से मिलने पत्नी के पास जाता था तो उसकी पत्नी का मित्र नीरज वहां मौजूद रहता था और उसे बच्चे से मिलने नहीं देता था और उसके संग
गाली-गलौज कराते हुए उसे एससी एसटी एक्ट के फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देता था। वही
पीड़ित पति का कहना था होली पर्व के अवसर पर जब वह अपने बच्चे से मिलने गया, तब उसकी पत्नी के घर मौजूद नीरज कुमार ने शराब के नशे में बाहर आकर उसके साथ गाली गलौज करने के साथ उसके सिर पर हेलमेट से कई वार कर उसे घायल कर दिया और उसकी पत्नी भी उसपर चाकू लेकर हमला करने दौड़ी। बचाव के दौरान उसके हाथ में चाकू लगने से चोट आई। किसी तरह अपनी जान बचाकर पीड़ित ने परिजनों के साथ स्थानीय आशियाना थाने मे पहुंचकर पुलिस से लिखित नामजद शिकायत दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)