अमेठीः मारपीट करने वाले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
March 27, 2026
अमेठी। जनपद के थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने मारपीट करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त लाल चन्द्र पुत्र अयोध्या प्रसाद उर्फ छेद्दन निवासी ग्राम खौपुर मजरे माहेमऊ थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उ0नि0 बृजेश कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त की निशानेही पर ग्राम खौपुर के बाहर झाड़ियों से मारपीट में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा बरामद हुआ ।
