धर्मराज रावत
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज स्थित सुंदरी नारायण फिलिंग स्टेशन पर गुरुवार को पेट्रोल लेने के दौरान हुई कहासुनी के बाद हुए बवाल मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बाकी के अन्य बलबाइयों की शिनाख्त व तलास अभियान पुलिस द्वारा जारी है।गौरतलब हो कि गुरुवार की दोपहर मोहनगंज स्थित सुंदरी नारायण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल कम और ज्यादा लेने को लेकर पेट्रोल टंकी कर्मियों और ग्राहक अबू जैद के बीच मामुली कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आवेशिक भाषा का प्रयोग किया जिससे देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया।और मौके पर आराजगता का माहौल बन गया।और दोनो पक्षों टंकी कर्मियों एवं ग्राहक के समर्थकों के बीच गाली गलौज व मारपीट शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने फोनकर कर अपने अपने समर्थकों को मौके पर बुलाया जिससे मौका-ए-वारदात पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और जमकर उत्पात मचाया गया। इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मोहनगंज पुलिस भी उग्रेशित भीड़ का शिकार हो गई।बलबाइयों ने पुलिस के सरकारी वाहन के बोनट पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा। मौका-ए-वारदात का कुछ ऐसा नजारा बन गया कि क्षेत्र में कानून का चाक चैबंद व्यवस्था का दंभ भरने वाली मोहनगंज पुलिस भी बलबाइयों के सामने बेबस दिखी।बहरहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में उपनिरीक्षक सैंयाम बाबू खां की तहरीर पर पांच नामजद सुफियान अहमद, अबू सैफ , अबू जैद, मोहम्मद गजाली पुत्रगण इकबाल और मोहम्मद फैजान पुत्र फिरोज निवासी पूरे जमाल मजरे भेलाईकला समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191(2), 132 में मुकदमा पंजीकृत किया है।अमेठी में पेट्रोल को लेकर हुए बवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने एक्स अकाउंट पर अमेठी पुलिस की मौका-ए-वारदात की बेबसी पर तीखा तंज कसा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया की पेट्रोल टंकी विवाद मामले में चार आरोपियों सुफियान, अबू सैफ , मोहम्मद फैजान व मोहम्मद गजाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, बाकी के आरोपियों की शिनाख्त व तलास जारी है।
