तिलोई: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, दो घायल
March 29, 2026
तिलोई/अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर चोटे आई हैं।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के सेमरौता और हैदरगढ़ मार्ग पर टिकरी कुम्हारन का पुरवा मोड़ पर मोटरसाइकिल और साइकिल की भिड़ंत हो गई।इस दुर्घटना में टिकरी निवासी हनुमान पासी (55 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उक्त हादसे में गुलफाम और फिरोज पुत्र रईश निवासी शिवरतनगंज गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को फौरी उपचार हेतु नजदीक सीएचसी सिंहपुर अस्पताल पहुंचाया और म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल दोनों घायल युवकों का इलाज अस्पताल में जारी है।
.jpg)