Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः रोडवेज बस स्टैंड बना शोपीस, यात्री परेशान


बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुबे में पूर्व मंत्री रामशरन वर्मा द्वारा बनवाया गया रोडवेज बस स्टैंड कई वर्षों से बसों के संचालन के लिए अनुपयुक्त साबित हो रहा है। यहाँ रोडवेज बसें सवारियों को बिठाने के लिए नहीं, बल्कि रात्रि विश्राम हेतु खड़ी की जाती हैं।

व्यापारियों और यात्रियों ने कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ईदगाह चैराहे पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की छांव में यात्री बसों का इंतजार करते हैं। बसों के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि रोडवेज बस स्टैंड केवल शोपीस बनकर रह गया है। बसें स्टैंड पर नहीं पहुँचती, रात में बसें बस विश्राम के लिए खड़ी रहती हैं और सुबह चालक खाली बस लेकर यात्रियों को भरते हुए शहर की ओर रवाना होते हैं। इसके कारण लोग बस स्टैंड के बजाय शौचालय के पास ही बसों की प्रतीक्षा करते हैं।परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण यात्रियों में भारी रोष व्याप्त है और वे उचित बस संचालन की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |