कन्नौज: सात वर्ष के अदनान ने मुकम्मल किये ग्यारह रोजे
March 02, 2026
गुरसहायगंज/ कन्नौज। रमजान का पवित्र माह चल रहा है जिसमें मुस्लिम लोग रोजे रखकर अपने रब की इबादत कर रहे हैं। जहां एक ओर बड़े मर्द और औरतें इस पवित्र माह में रोजे रखकर अपने रब को खुश कर रहे हैं वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी पीछे नहीं रह गए हैं वह भी रोजे रखकर इबादत में मशगूल हैं। क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा के रहने वाले मोहसिन खान का सात वर्षीय पुत्र अदनान छोटी सी उम्र में रोजा रख रहा है और उसने सोमवार को अपने ग्यारह रोजे मुकम्मल किये और आगे भी रोजे रखने का हौसला बनाए हुए है। अदनान के हौसले को देखते हुए गांव के मौलाना महताब आलम एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जकील अहमद ने छोटे बच्चे अदनान की खूब सराहना की और कहा कि यही जज्बा हम सब लोगों में होना चाहिए जब छोटे-छोटे बच्चे पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर अपने रब की इबादत कर रहे हैं तो हम सभी लोगों को भी इस पवित्र महीने का बहुत ही अदब और एहतराम करना चाहिए।
