कन्नौज: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
March 02, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के नेतृत्व व थानाध्यक्ष विशुनगढ भागमल के निर्देशन मे थाना विशुनगढ पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया जिसके अंतर्गत सोमवार को वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव यादव पुत्र अशोक कुमार उर्फ मुनुआ निवासी ग्राम धरनीधरपुर नगरिया थाना विशुनगढ को एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ मुखविर खास की सूचना पर विशुनगढ क्षेत्र ग्राम भोला नगरिया रोड से करीब 100 मीटर दूरी पर मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया।
