Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज


प्रतापगढ़। ईद के एक दिन पहले शुक्रवार को इलाके में अकीदमंदो ने अलविदा की नमाज अता की। जिले में लालगंज कोतवाली के अलावा लीलापुर, सांगीपुर व उदयपुर थाना क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज पर मस्जिदों के पास पुलिस की सतर्क निगरानी देखी गयी। वहीं शंतिपूर्ण माहौल में अलविदा की नमाज सम्पन्न होने को लेकर प्रशासन को राहत में देखा गया। लालगंज कस्बे में बाजार स्थित चांदतारा मस्जिद के साथ ही खालसा सादात, खानापटटी, सांगीपुर, कुम्भीआइमा, पिंजरी, शुकुलपुर, जलेशरगंज, रानीगंज कैथौला, तेजगढ़, सगरा सुंदरपुर, डीहमेंहदी, हण्डौर, लीलापुर आदि मस्जिदों में बड़ी तादात में जुटे अकीदतमंद अलविदा की नमाज में शामिल हुए। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा, सीओ आशुतोष मिश्र ने क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |