कन्नौजः मोर को पकड़ कर ले जाने वाले बाइक सवार को ग्रामीणों ने घेरा
March 18, 2026
कन्नौज। राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़ कर झोले मे डालकर ले जाने वाले बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने घेर लिया। भीड़ देख घबराए बाइक सवार युवक ने झोले से मोर निकाल कर आजाद कर दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नगरकोट मंदिर के पास की बताई जा रही है। उपरोक्त प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर उपरोक्त युवक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है पहचान होते ही उपरोक्त युवक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक उक्त युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।
