Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


तिर्वा /कन्नौज। बार एसोसिएशन तिर्वा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील सभागार मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय उपाध्यक्ष राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि अंकित तिवारी न्याय अधिकारी ग्राम न्यायालय तिर्वा राजेश कुमार उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तहसीलदार अमित कुमार पाठक नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया नायब तहसीलदार रहे। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने कहा कि वाद कारी का हित सर्वोपरि है वादकारियों को न्याय दिलाने मे अधिवक्ता की भूमिका अहम होती है। अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव से आने वाले समाज के हर व्यक्ति को समय पर और सस्ता न्याय मिल सके जिसके लिए हम प्रतिबद्ध रहेगें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज त्रिपाठी ने और संचालन संजय शुक्ला ने किया। वहीं मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप बरिष्ट उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष विपन कुमार उर्फ मोनू रॉय महामंत्री उपेंद्र कुमार पाल कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार राजपूत सचिव अमित कुमार शुक्ला मीडिया प्रभारी अमित राजपूत बीटू कोर्डिनेटर मनोज श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर संरक्षक राजेश श्रीवास्तव कमलेश कुमार पाल (अध्यक्ष एल्डर्स कमेटी) सुधीर यादव देवेंद्र भदौरिया बृजमोहन सिंह यादव अजय बघेल न्यू बार के अध्यक्ष रजत अरुण संजीव तिवारी अमरेश यादव ऋषभ शुक्ला राम रतन पाल नीरज शुक्ला सुधीर कुमार मनोज राजपूत सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |